श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव -श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू के प्राचीन अष्टभुजी श्री गणेश मंदिर परिसर में आज स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत मदकू की सरपंच विमला सुनील साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन लाल कौशिक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केदार द्वीप मदकू, मांडूक्य ऋषि की तपस्थली के रूप में इतिहास में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत के राष्ट्रीय चिह्न के बोधवाक्य “सत्यमेव जयते” का प्रथम उच्चारण इसी पवित्र भूमि पर गुंजायमान हुआ था। यही कारण है कि यहां विगत 20 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस दोनों पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रीय भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर सुनील साहू,ग्राम सचिव, समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिला समूह की सदस्याएं, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *