एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा || एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने उत्साह और गौरव के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके बाद डीजीआर सुरक्षा सेवा के कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य अतिथि के सामने सम्मानपूर्वक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रस्तुत किया।

मुख्य कार्यक्रम के पूर्व परियोजना के प्रशासनिक भवन, सामुदायिक भवन एवं बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में अखिलेश सिंह ने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्टता, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रमुख परिचालन मील के पत्थरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में परियोजना ने 110 लाख टन कोयला खनन कर 46% और 103 लाख टन कोयले का प्रेषण कर 47% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य-उपलब्धियों और वर्ष के दौरान शुरू की गई नवोन्मेषी पहलों की प्रशंसा की, साथ ही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘पावर एक्सल अवार्ड’ और ‘बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड’ प्रदान किए गए। साथ ही विजेताओं को ‘हेल्थ चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर 04 शासकीय माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप’ से सम्मानित किया गया। साथ ही बिच्छिनारा गांव के 03 ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर समुदाय में उनके स्वैच्छिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याओं ने एनटीपीसी गीत और भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिसके बाद बाल भवन के बच्चों और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, तिलोत्तमा महिला समिति कि सदस्याओं, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्यों व शिक्षकों, सीएएफ कर्मियों, डीजीआर सुरक्षा सेवाओं के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का समापन गैस गुब्बारों को आसमान में छोड़ और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी वाले रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ, जिसने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव और भी यादगार बना दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *