रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस पर अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।
नए चेहरों के चयन के लिए सामाजिक संतुलन का फार्मूला तय किया गया है। कैबिनेट में फेरबदल नहीं होगा, बल्कि सिर्फ नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर बस्तर, सरगुजा और रायपुर-दुर्ग संभाग से एक-एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें OBC, ST और SC – तीनों वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना तय है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216195
Total views : 8258013