Happy Independence Day 2025 News: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने रहा है. पूरे देश में इसकी धूम है. हर भारतीय इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाता है.
आज ही के दिन 1947 में हमारा देश अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से आजाद हुआ था. यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों, देश की प्रगति और एकता का प्रतीक है. प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. 21 तोपों की सलामी दी गई है.
पीएम मोदी ने आज लगातार 12वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया. इस बार का थीम ‘नया भारत’ है. इसका उद्देश्य 2047 तक एक भारत को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए 5000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. इनमें स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के खिलाड़ी, किसान, सरपंच, युवा लेखक और स्वच्छता कर्मी शामिल थे. समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया. राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में पहली बार अग्निवीर को शामिल किया गया.
समारोह में देशभर से 85 सरपंच शामिल हुए. भारत के हर कोने में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 11,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए. पूरे इलाके पर सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी जा रही है.
वहीं, लाल किले हुए इस कार्यक्रम के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट बदल दिए हैं. सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के आस-पास का इलाका बंद रखा गया था.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198677
Total views : 8236244