हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी
विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित चलित झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन
स्कूली बच्चें प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

गरियाबंद 24 जनवरी 2024/ जिले में हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारी कर ली गई है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सुबह 09 बजे शुरू होगा। श्री साहू पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान गाकर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर कर  मार्च पास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल शहीदों के परिवार का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर केंद्रित चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जायेगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। ऐसे नगरीय निकाय जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है उनमें नगरीय निकाय के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *