छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी सर्दी, रायपुर-धमतरी में छाया कोहरा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है. पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई. बारिश और ठंड का डबल अटैक लोगों को काफी परेशान कर रहा है. अस्पतालों में मौसमी बीमारी से परेशान लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है. आउटर इलाकों में काफी सर्दी बढ़ गई है. बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ गई है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली सर्द और शुष्क हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ गई है. आने वाले दिनों में उत्तर से और सर्द हवाएं आएंगी जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *