ताजा खबर

हथियारों से लेश होकर पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के बिलपांक थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे सात बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त किये जाने वाले हथियार,एक देशी कट्टा और एक मारुती इको कार भी जब्त की है।

गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी धार जिले के निवासी होकर पूर्व से कई अपराधों में लिप्त रहे है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना बिलपांक पर मुखबीर ने सूचना दी थी कि सात बदमाश हथियारों से लेस होकर महु नीमच रोड फोरलेन रोड सरवड के पास एक खंडहर में बैठ कर शराब पी रहे है तथा पास में स्थित पेट्रोल पम्प पर लुटपाट कर डाका डालने की बात कर रहे है।

मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान के साथ दो टीम गठित कर बदमाशो कि धडपकड के निर्देश दिये गये । पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर मुखबीर के बताये स्थान महु नीमच रोड फोरलेन रोड सरवड के पास खंडहर में पहुचकर घेराबंदी कर सातो बदमाशो को पकड़ा।

पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक बारह बोर का देशी कट्टा दो जिन्दा कारतुस, लोहे की एक धारदार तरवार, एक हंसिया, सब्बल, लोहे के पाइप, मिर्ची पावडर मौके से शराब के क्वाटर डिस्पोजल आदि सामग्री जप्त की। आरोपीयो ने पैट्रोल पम्प पर डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 463/2025 धारा 310(4),310(5) बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुनील पिता जुवानसिंह मेहडा जाति भील उम्र 25 साल निवासी मकुनपुरा पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार
  2. मोलसिंह पिता जहरु पंवार जाति भील उम्र 29 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार
  3. कल्लुसिंह पिता जहरु पंवार जाति भील उम्र 23 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार
  4. लिमसिंह पिता जामसिंह पंवार जाति भील उम्र 45 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार
  5. राजु पिता रतनसिंह सौलंकी जाति भिलाला उम्र 30 साल निवासी खरवाली पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार
  6. प्रकाश पिता सज्जनसिंह पलासिया जाति भील उम्र 30 साल निवासी जेतगढ थाना टांडा जिला धार
  7. हुनरसिंह पिता मेहरसिंह मेहडा जाति भील उम्र 25 साल निवासी मकुनपुरा पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार पकडे गये सभी सभी बदमाश बाग टांडा जिला धार क्षेत्र के रहने है। पकडे बदमाशो में से पूर्व में उज्जैन में चोरी की वारदात में भी पकडे जा चुके है ।

सराहनीय भूमिका
डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने में थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान ,चौकी प्रभारी बिरमावल उनि दिनेश राठौर , उनि अमित शर्मा , उनि सुरेश गोयल ,सउनि प्यारसिंह अलावै ,सउनि.अजय रावत,प्रआर 511 जयेन्द्रसिंह , प्रआर 67 राहुल जाट ,प्रआर 483 ईश्वरसिंह ,प्र.आर. 404 अशोक मईडा, प्र.आर. 606 राकेश पंवार , आर 1197 योगेश वाल्के, ,आर 961 रोशन राठौर, आर.845 अमित यादव,आर 197 धीरजसिंह,आर 1035 हेमंत यादव, आर 1176 संजय सोनी, आर.1028 विजय कोगे , आर 556 कुलदीप व्यास , आर. 772 विनोद सिंगाड़ , शासकीय वाहन चालक आर 945 धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *