ताजा खबर

जावरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लामबंद हुए उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी कार्यालय का किया घेराव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

करणीसेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी दिया धरना प्रदर्शन को समर्थन

बिजली पीड़ित उपभोक्ताओं ने संघर्ष समिति के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के जावरा नगर में बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कुछ प्रभावित उपभोक्ताओं ने बिजली पीड़ित उपभोक्ता संघर्ष समिति बनाकर इन स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया हल्ला बोल प्रदर्शन।

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के नाम से मुहिम शुरू कर दी और उपभोक्ताओं के साथ मिलकर नेतृत्वकर्ताओं ने 6 अगस्त 2025 की सुबह 11 बजे से बिजली कंपनी के स्थानीय कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया। परिसर में जाजम बिछाकर धरना शुरू कर दिया है। कई उपभोक्ता इस धरने में पहुंचे और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी है।

करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी इस धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है और उनसे जुड़े कार्यकर्ता भी धरना स्थल पहुंचे है। जीवन सिंह और उपभोक्ता समिति सदस्यों एडवोकेट उबेद अंसारी, निलेश मेहता, असलम मेव, अली जमान सहित अन्य का कहना है कि बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही स्मार्ट मीटर लगा दिए। इन्हें टेस्ट करने के लिए पेरेलल पुराने मीटर लगाने का वादा किया था वह भी नहीं निभाया है। उपभोक्ताओं को ज्यादा खपत बताकर भारी-भरकम बिल दिए जा रहे है। एक दिन चुकने पर बिजली काटी जा रही है। यह कंपनी की मनमानी है और इसी के खिलाफ यह आंदोलन शुरू किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *