भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्रियों ने मनाया रक्षाबंधन महोत्सव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा करने का वचन

भारतीय संस्कृति त्यौहारों से समृद्ध – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रतलाम में रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें उपस्थित बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अतिथिगणों को राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।

महोत्सव में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ धर्मपत्नी नितु उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

आरंभ में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर किया गया है और इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे उत्सव के लिए आगे आना चाहिए। श्री काश्यप ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर शासन स्तर पर कई त्योहार मनाए जा रहे है और इनका एक ही संदेश है कि संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है। राखी, होली व दीपावली के त्योहार रिश्तों को निभाने का संदेश देते है। इन त्योहारों के मूल अर्थ को समझ कर सभी समाज के विकास में अपना योगदान दें और अपने मन, परिवार और समाज में आनंद, उत्सव के साथ समृद्धि का माहौल बनाए।

सांसद श्रीमती चौहान ने रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को यादगार बताया। महोत्सव में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सपत्निक मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों से राखी बंधवाई। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप और सांसद श्रीमती चौहान सहित सभी बहनों ने राखी बांधी। महापौर श्री पटेल का भी राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *