निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख, मुंगेली | संपर्क : 8959931111
मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रांतीय बैठक में संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत मुंगेली जिले के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। यह बैठक केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें जिले के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।
नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
यशवंत सिंह परिहार – विभाग सह मंत्री, बिलासपुर विभाग
पद्मराज सोलंकी – जिला मंत्री, मुंगेली
मनोज मिश्रा – जिला सह मंत्री, मुंगेली
विजेता चंद्रवंशी (अधिवक्ता) – मातृशक्ति जिला संयोजिका, मुंगेली
बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई एवं संगठनात्मक लक्ष्यों की दिशा में सक्रिय योगदान की अपेक्षा व्यक्त की गई। साथ ही सभी को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई भी दी गई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
बसंत रथ – केंद्रीय सत्संग प्रमुख
विभूति भूषण पांडे – प्रांत मंत्री
नंदू राम साहू एवं सुनीता गर्ग – प्रांत सह मंत्री
प्रीति दुबे – दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका एवं मातृशक्ति क्षेत्रीय पदाधिकारी
राजीव शर्मा – विभाग मंत्री
Author: Deepak Mittal









