उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल परिसर का लोकार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित गार्डन चौक में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही 4 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका बलौदाबाजार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की एक- एक गारंटी क़ो हमारी सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है। जब से हमारी सरकार बनी है तब से विभिन्न प्रकार के कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश के शहरों क़ो सुन्दर, सुव्यास्थित एवं सुविधायुक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने क़ा काम शुरू हो चुका है और तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार के रामसागर तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 2 करोड़ एवं मुरुम तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। उन्होंने बलौदाबाजार में सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी संचालन हेतु कार्ययोजना बनाने कहा।

साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा देश व प्रदेश में किये गये विकास कार्यो का स्मरण करते हुए कहा कि शहर से लेकर गांव तक जो भी विकास कार्य हुए उसका श्रेय अटल ज़ी क़ो जाता है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के माध्यम से गांव -गांव सड़क पहुंचाकर विकास के रास्ते खोले। श्री बाजपेयी ज़ी के स्वप्न क़ो पूरा करने एवं प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प क़ो साकार करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार जिला अभी भी काफी पिछड़ा है एवं विकास की गति तेज करने की जरूरत है। बलौदाबाजार नगर क़ो स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। उन्होने कहा कि नालंदा परिसर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग करने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। अब उन्हें कोचिंग के लिए अन्य प्रदेश का रुख नहीं करना पड़ेगा।कार्यक्रम क़ो रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियो क़ो आवास की चाबी सौपा गया तथा 3 हितग्राहियो क़ो राशन कार्ड व 3हितग्राहियो क़ो पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

 

 

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *