राजस्थान से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दल्लीराजहरा पुलिस की बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजस्थान से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दल्लीराजहरा पुलिस की बड़ी सफलता

दल्लीराजहरा ,शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर बीएसपी के इंजीनियर से 35 लाख 86 हजार 740 रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना राजहरा व साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और लगातार ट्रैकिंग के जरिए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और HDFC, IDBI, CANARA बैंक की चेकबुक बरामद की गई। साथ ही बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की राशि को सीज किया गया है।

ठगी का तरीका:
पीड़ित, जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने 17 जुलाई को थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 28 मई से 30 जून 2025 के बीच शेयर ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से अधिक लाभ के नाम पर कुल 35,86,740 रुपये विभिन्न खातों में UPI/RTGS से जमा किए थे। बाद में ठगी का पता चलने पर मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 232/25, धारा 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
1. रामनिवास मुंड (36 वर्ष), ग्राम खुदास, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं
2. मनीष कुमार (26 वर्ष), ग्राम कैसेरु, थाना मुकुंदगढ़, जिला झुंझुनूं
3. विवेक दतुसेलिया (26 वर्ष), ग्राम कैसेरु, थाना मुकुंदगढ़, जिला झुंझुनूं

बरामद सामग्री:
3 लाख रुपये नकद,6 मोबाइल फोन

HDFC, CANARA, IDBI बैंक की चेकबुक

करोड़ों रुपये की ठगी राशि वाले बैंक खाते सीज
टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रविशंकर पांडे, साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव, भोप साहू, विपिन गुप्ता, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, सुरेंद्र देशुख (राजहरा थाना) की अहम भूमिका रही।

दल्लीराजहरा बालोद पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को पकड़ने में उनकी टीम सतर्कता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क के साथ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *