लुंड्रा में हाथी का कहर: दो दिनों में 3 मौतें, असकला के जंगल में दहशत की रातें!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मानव-हाथी संघर्ष एक बार फिर जानलेवा बन गया है। लुंड्रा वन परिक्षेत्र के असकला गांव में बीते दो दिनों में हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को दो ग्रामीणों को हाथी ने कुचल डाला, जबकि सोमवार को एक महिला की मौत इसी तरह के हमले में हुई थी।

अधिकारियों का कहना है कि यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया है और लगातार आक्रामक व्यवहार कर रहा है। इलाके में दहशत का माहौल है।


मैनपाट में भी नहीं थम रहा संकट

वहीं मैनपाट इलाके में हाथियों का एक दल लगातार मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं और खौफ में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त पर हैं, लेकिन आतंक थमता नजर नहीं आ रहा।


प्रशासन सक्रिय

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफओ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और अस्थायी कैंप भी बनाए जा रहे हैं।


स्थानीय लोगों की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि

  • हाथियों को मानव बस्ती से दूर भेजा जाए

  • पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए

  • गांवों में सुरक्षा की स्थायी व्यवस्था की जाए

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *