पत्रकार पर झूठी एफआईआर दर्ज करना पड़ा भारी, टीआई नामली लाइन अटैच

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम प्रेस क्लब ने किया विरोध प्रदर्शन, एसपी से की शिकायत

रिपोर्ट – इमरान खान, रतलाम

रतलाम जिले में एक अधिमान्य पत्रकार पर बिना प्राथमिक जांच के दर्ज एफआईआर पुलिस विभाग को भारी पड़ गई। नामली थाना प्रभारी पातीराम डावरे को एसपी अमित कुमार ने लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्यवाही रतलाम प्रेस क्लब द्वारा दर्ज कराए गए विरोध के बाद की गई।

दरअसल, पत्रकार दिव्यराज सिंह राठौर ने क्षेत्र के एक ढाबे पर बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर खाद्य विभाग ने कार्यवाही भी की थी। इसके कुछ दिनों बाद, 18 जुलाई को ढाबा संचालक के इशारे पर पत्रकार के खिलाफ नामली थाने में बिना जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के एफआईआर दर्ज कर दी गई।

इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार दोपहर रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज किया और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की। प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देश अनुसार, अधिमान्य पत्रकारों के विरुद्ध जांच के बिना मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

एसपी अमित कुमार ने पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। शाम होते-होते, करीब तीन घंटे के भीतर नामली थाना प्रभारी पातीराम डावरे को लाइन अटैच कर दिया गया।

इसके साथ ही झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले ढाबा मालिक और उसके दो कर्मचारियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *