आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के नोटिस पर युवा कांग्रेस ने कसा तंज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाजयुमो अध्यक्ष पर कार्रवाई से आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर – उस्मान बेग

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़!जिले के युवा नेता और प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष पर हुए कार्यवाही और डीएमएफ सीएसआर योजनाओं के नाम पर हो रहे भेदभाव पर युवा कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब खुद पार्टी के युवा नेता प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सरकार की खुलकर आलोचना कर रहे हैं, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा? डीएमएफ सीएसआर को लेकर आदिवासी क्षेत्र पीछे छूटते जा रहे हैं। धर्मजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, खरसिया जैसे इलाकों को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है, जो सीधे-सीधे आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। और आवाज उठाने पर उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की लगातार फेसबुक पोस्ट ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने प्रदेश के सबसे ताक़तवर मंत्री से तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का और कंपनियों का पैसा सिर्फ रायगढ़ में क्यों खर्च हो रहा है? बाकी इलाके क्या सिर्फ हादसे झेलने और धूल फांकने के लिए हैं? और इस तरह से कई पोस्ट लगातार हर दिन कर रहे है । वैसे इन पोस्ट के बाद बीजेपी आलाकमान की भौंहें तन गईं और रवि भगत को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया।

उस्मान बेग ने इस पर तंज कसते हुए कहा – बीजेपी में सच बोलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार केंद्र से चल रही है और यहां बैठे पिठ्ठू मंत्री उनके इशारों पर जल जंगल जमीन को लूटने और पूंजीपतियों की जेबें भरने का काम कर अपने नम्बर बढाने में व्यस्त हैं और आम भूमिपुत्र आदिवासी की आवाज सत्ता में काबिज पार्टी दबाने आतुर हो रही है ।

नहीं रुका अन्याय तो होगा जन आंदोलन – युवा कांग्रेस का ऐलान

युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने चेतावनी दी है कि अगर आदिवासी इलाकों के साथ हो रहा पक्षपात बंद नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस आंदोलन का बिगुल बजाएगी। उन्होंने कहा कि CSR और DMF जैसे फंड पूरे प्रदेश और विशेषकर प्रभावित ग्रामों के साथ ब्लाक मुख्यालय और जिले के लिए होते हैं, न कि सिर्फ एक शहर के लिए। इन फंड्स का दुरुपयोग और एकतरफा खर्च साफ दिखाता है कि सरकार की प्राथमिकता क्या है। अगर आदिवासी क्षेत्र ऐसे ही उपेक्षित रहे, तो आने वाले दिनों में रायगढ़ की सड़कों पर आवाज़ गूंजेगी।

भाजपा की दोहरी चाल , न सवाल उठाओ, न सच बोलो- उस्मान बेग

उस्मान बेग ने बीजेपी की दोहरी नीति को आड़े हाथों लिया और कहा कि आदिवासी नेता अगर सवाल उठाते हैं तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की जाती है। भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने जब CSR और DMF में भ्रष्टाचार को लेकर एक मंत्री से जवाब मांगा, तो उनके इशारों पर बीजेपी ने रवि को नोटिस पकड़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की सोच आदिवासियों को सिर्फ वनवासी मानने तक सीमित है – जब वे अपने अधिकार के लिए खड़े होते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर करने की धमकी दी जाती है। खैर ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है पर बीजेपी का आदिवासी विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है ।

वैसे युवा कांग्रेस जल्द भूमिपुत्रों के हक में सत्ताधीशों की लूट के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ताकि भूमिपुत्रों की न्याय की आवाज दबाई न जा सके, इसके लिए घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया के साथ रायगढ़ भी होगा ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *