पीएम मोदी ने की स्वच्छ बिल्हा की तारीफ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ बिल्हा की तारीफ की है,सीएम साय ने बताया, बिलासपुर जिले के बिल्हा की मातृशक्ति ने “स्वच्छता में नवाचार” का जो उदाहरण पेश किया है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ में गौरवपूर्ण उल्लेख, हर छत्तीसगढ़वासी का गौरव बढ़ाता है।

मन की बात के 124 वें संस्करण में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिल्हा की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा- “बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मेनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल डाली।” इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया है। माननीया राष्ट्रपति जी द्वारा नगर पंचायत बिल्हा,नगर निगम रायपुर समेत 7 शहरों को सम्मानित किया गया है। इसके लिए नगरीय निकायों, स्वच्छता दीदियों और छत्तीसगढ़वासियों का हृदय से आभार जो स्वच्छता के मूल मंत्र को आत्मसात कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी व्यंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने एवं मातृशक्ति को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। आज निवास स्थान पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *