रामखिलावन बने न.प.सरगांव के पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर नगर पंचायत सरगांव वार्ड 02 के पार्षद रामखिलावन साहू को महती जिम्मेदारी देते हुए नगर पंचायत के पार्षद दल का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।


पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पार्टी की रीति-नीति,विचारधारा,और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए जनहित में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेंगे और विपक्ष की जिम्मेदारी को मजबूती से निभाएंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। ज्ञात हो कि श्री साहू लगातार चौथी बार निर्वाचित होकर पार्षद पद की भूमिका निभा रहे हैं जो की नगर में आम जनमानस की हर समस्या का समाधान अपने प्रयासों से करते आ रहे हैं वे नगर में कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में जाने जाते हैं।

वे 24 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं तथा यहां अपने प्रेरणा स्रोत स्व. राजीव गांधी को मानते हुए अपनी गतिविधियों का संचालन करते आ रहे है। पार्टी में उनकी गतिविधियों में वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में सरस्वती नगर साहू समाज सरगांव युवा अध्यक्ष,नगर साहू समाज सरगांव युवा अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पथरिया अध्यक्ष, सरगांव परिक्षेत्र साहू समाज निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष साहू संघ मुंगेली के अलावा नगर के विभिन्न संस्था एवं ग्राम विकास के तहत अध्यक्ष शाला विकास समिति, सचिव कृषि विकास समिति, संरक्षक मां महामाया मंदिर विकास समिति में अपनी भूमिका महत्वपूर्ण रूप से निभा रहे है।

उनकी नियुक्ति पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओं, पार्षदों, व कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी से करने की अपेक्षा लिए शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *