राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में कवरेज के लिए गए पत्रकारों और पिछले सप्ताह ही भावना नगर में तिवारी परिवार पर हमला करने वाले बाउंसर गैंग का एक शातिर आरोपी अनस खान गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन घटनाओं के बाद से फरार अनस को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी वह यदा कदा आधी रात के बाद परिजनों से मिलने घर आता है?इस पर कल रात पुलिस ने अपने जवानों को सादी वर्दी में राजातालाब में तैनात कर रखा था।
अनस करीब 2 बजे पहुंचा था और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। मो अनस खान पिता नासिर रजा, निवासी नूरानी मस्जिद के पीछे, राजा तालाब को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236811
Total views : 8284347