जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते रियासी जिले के माहौर इलाके में भूस्खलन हुआ। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जिनकी पहचान रशपाल सिंह और रवि कुमार के रूप में हुई है।
भूस्खलन, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को माहोरे तहसील के बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर के पास हुई। उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब दोनों लोग एक तंबू में सो रहे थे। उन पर मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सुचारू प्रबंधन का जिम्मा था।
अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों और पुलिस ने बचाव अभियान संचालित किया तथा मलबे से दोनों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तुली कलावन निवासी रशपाल सिंह (26) और चेनानी निवासी रवि कुमार (23) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Author: Deepak Mittal
