BIG SPIRITUAL SHOW: MLA मूणत की ‘सुपर भव्य’ कावड़ यात्रा में दिखेगा महाकाल का डमरू, अघोरी नृत्य और कटप्पा का अंदाज़! सीएम साय को भी भेजा गया न्योता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में सावन की पावन बेला में एक बार फिर धार्मिक रंग बिखरने वाला है। विधायक राजेश मूणत इस साल भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, जिसकी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। 3 अगस्त को होने जा रही इस भव्य यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया गया है।

यात्रा की रूपरेखा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यात्रा का रूट और आयोजन

यात्रा 3 अगस्त सुबह 9:30 बजे गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगी और हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी। रास्ते में फूलों की वर्षा, आतिशबाजी, भंडारा, और धार्मिक झांकियों से यह आयोजन उत्सव में बदल जाएगा।

इस बार की खास बातें – क्यों है ये यात्रा सबसे अलग?

इस बार कावड़ यात्रा को खास बनाने के लिए देशभर से कलाकारों की टीम बुलाई गई है:

  • उज्जैन, मध्यप्रदेश से बाबा महाकाल की सवारी में डमरू-ढोल बजाने वाली टीम

  • उत्तर प्रदेश से अघोरी नृत्य और मां काली की जीवंत झांकी प्रस्तुत करने वाली युवतियों की टीम

  • उड़ीसा से बाहुबली “कटप्पा” की वेशभूषा में संबलपुरी कलाकारों की टीम

  • छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य, राउत नाचा और आदिवासी कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियाँ

  • भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश की प्रमुख ढोल धुमाल पार्टी यात्रियों को मंत्रमुग्ध करेंगी

यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देने वाली है। आयोजन समिति इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *