BIG POLITICAL DRAMA: चक्काजाम से पहले भिड़ गए कांग्रेसी नेता… कैमरे में कैद हुई गरम बहस, वीडियो वायरल!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चक्काजाम प्रदर्शन से पहले ही खुद कांग्रेस में घमासान मच गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ जब राज्यभर में कांग्रेस आर्थिक नाकेबंदी कर रही थी, उसी दौरान रायपुर में दो दिग्गज कांग्रेसी नेता – प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे – आपस में भिड़ गए। दोनों की कहासुनी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?
20 जुलाई को कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में दो घंटे का चक्काजाम किया। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सरगुजा में ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर विरोध जताया गया, तो बिलासपुर में फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया गया।

लेकिन रायपुर में माहौल उस वक्त गरमा गया जब दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील शुक्ला और गिरीश दुबे किसी बात को लेकर बहस में उलझ गए। दोनों की तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों नेता एक-दूसरे पर उंगली उठाकर बात कर रहे हैं, और कार्यकर्ता उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

भूपेश बघेल का तीखा हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “वर्तमान भाजपा सरकार अहमदाबाद से अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है। अमन सिंह और अडाणी मिलकर छत्तीसगढ़ की संपदा लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बस्तर और तमनार में जंगलों की कटाई हो चुकी है। जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।”

भाजपा का करारा तंज
इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा,

“कांग्रेस अब सड़क पर भी बंट गई है। उनके नेता प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही आपस में भिड़ने लगे हैं। यह उनकी असफलता और दिशाहीन राजनीति का प्रमाण है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *