महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, बेटियों का सपना कर रही साकार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ ही उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदार भी बना रही है।

दल्लीराजहरा शहर सहित ग्रामीणक्षेत्र साल्हे सिघनवाही कोकान बोरगांव चिखली चिखलाकसा बिटाल,कुसुमकसा,मोहला-चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई की रहने वाली रबीना पिस्दा अब हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता से अपने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

बेटे के पहली कक्षा में दाखिले के समय उन्होंने इस राशि से बस्ता, स्लेट, पेंसिल, जूते और अन्य जरूरी सामान खरीदे। रबीना बताती हैं कि उनके पति खेती करते हैं और वह खुद भी खेतों में साथ देती हैं। पहले घर की आमदनी से कुछ भी बचा पाना मुश्किल होता था, लेकिन अब हर महीने थोड़ी-बहुत बचत हो रही है जिससे बेटे के भविष्य की नींव रखी जा रही है।


रबीना का कहना है कि महतारी वंदन योजना उनके जैसे हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। यह न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उन्हें अपने बच्चों और परिवार के सपनों को साकार करने का हौसला भी दे रही है।

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *