हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान का द्वितीय चरण ,26 पौधों का रोपण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा संचालित अभियान सतत प्रेरणा का स्रोत, नगर को हरित दिशा में कर रहा अग्रसर

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार समर्पित स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दूसरे चरण में आज पड़ाव चौक से बी.आर. साव स्कूल तक तथा समन्वय संगीत एवं कला महाविद्यालय परिसर में नीम, बादाम, कदम और मौलश्री जैसे छायादार वृक्षों के कुल 26 पौधों का रोपण कर उन्हें ट्री गार्ड से संरक्षित किया गया। इस प्रयास ने एक बार फिर नगरवासियों को हरियाली की दिशा में प्रेरित किया।


संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और परिपक्वता तक देखभाल करना है। हमारा फोकस क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर है। आज गर्व से कह सकते हैं कि हमारे द्वारा लगाए गए 95% पौधे वृक्ष बन चुके हैं, जो इस अभियान की सफलता और हमारी निष्ठा के प्रमाण हैं।


संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने कहा मौसम चक्र में तेजी से आ रहे बदलावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर नागरिक पर्यावरण की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

वृक्ष न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि संतुलित पर्यावरण के संरक्षक भी। कार्यक्रम के विशेष क्षण में संस्था के समर्पित सदस्यों गोखलेश सिंह, देवशंकर श्रीवास्तव, विकास जैन, पप्पू शर्मा व संतोष जांगड़े के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया और पौधा रोपण कर उसे विशेष रूप से यादगार बनाया गया। इस अवसर पर अभियान के टीम प्रभारी मुकेश पांडेय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी भी खास दिन को वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य से यादगार बनाएं और इस अभियान से जुड़कर हरियाली की दिशा में एक जिम्मेदार कदम बढ़ाएं।


इस अवसर पर नगर के पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र चंद्रवंशी, प्रभाकर सिंह, अरविंद रूपवानी, धनेश्वर साहू, प्रद्युम सिंह, आदर्श गुप्ता, आयुष केशरवानी, प्रियांक गुप्ता स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, गिरीश सुथार, कोमल चौबे, रघुराज सिंह, पप्पू शर्मा, धीरज जैन, अंकित सिंह, अजय चंद्राकर, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *