दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी के खिलाफ कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 21 जुलाई को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रिपोर्ट: जे. के. मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ – नवभारत टाइम्स 24×7 इन, बिलासपुर

बिलासपुर : लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी और दुर्व्यवहार के खिलाफ अब कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर, एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई 2025, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे भोजनावकाश के समय कार्यालय परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह मामला अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर कार्यालय से जुड़ा है। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा नियमित कर्मचारियों के साथ लगातार अराजकता फैलाते हुए आतंक का माहौल बनाया जा रहा है, और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

संघ की ओर से बताया गया कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

प्रदर्शन स्थल: पुराना कंपोजिट बिल्डिंग (रजिस्ट्री कार्यालय) के सामने, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग गेट के पास, बिलासपुर
समय: अपराह्न 1:30 बजे
तिथि: 21 जुलाई 2025, दिन सोमवार

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *