बिलासपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 कार चालकों का काटा गया चालान, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 कार चालकों का काटा गया चालान, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

बिलासपुर:
बिलासपुर शहर की सड़कों को स्टंट का अड्डा समझने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक कारों से खतरनाक स्टंट करते, तेज रफ्तार में लहराते और नियमों की अनदेखी करते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही हर जिम्मेदार नागरिक में चिंता की लहर दौड़ गई और मामले ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी (यातायात) रामगोपाल करियारे के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर रोड पर इंटरसेप्टर टीम ने उक्त छह वाहनों को चिन्हित कर रोका। सभी चालकों पर ₹2000-₹2000 का चालान काटा गया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी – अगली बार चालान नहीं, सीधा लाइसेंस रद्द और कानूनी कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कें स्टंट के लिए नहीं होतीं। लापरवाह ड्राइविंग न सिर्फ चालकों की जान जोखिम में डालती है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। पुलिस ने चेताया कि अगली बार अगर कोई ऐसा वीडियो वायरल हुआ, तो सिर्फ जुर्माना नहीं बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी

“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” अभियान के तहत बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस शहरभर में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार चालक बनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *