सुन्नी हन्फ़ी कच्ची मस्जिद मुंगेली का आम चुनाव हुआ मुकम्मल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुस्लिम समाज ने सैय्यद वाजिद पर जताया भरोसा…मुतवल्ली पद पर हुए निर्वाचित…

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली -मुंगेली सुन्नी हन्फी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली (अध्यक्ष) पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आज समाप्त हुई। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार (वर्ष 2022 के मार्गदर्शिका) में एवं मुंगेली जिला प्रशासन की निगरानी में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई । जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस निर्वाचन में मुतवल्ली पद के लिए प्रत्याशी सैय्यद वाजिद और आरिफ खोखर मैदान पर रहे।

समाज में कुल मतों की संख्या 580 है जिसमें से कुल 424 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 74 प्रतिशत वोट डाले गए जिसमें वैध मतों की संख्या 420 रही और 4 मत रिजेक्ट हुए। परिणाम स्वरूप सैय्यद वाजिद को 255 वोट और आरिफ खोखर को 165 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार सैय्यद वाजिद मुंगेली सुन्नी हन्फी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली पद पर 90 वोटो से जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए मुस्लिम समाज एवं जनप्रतिनिधियों का तांता लग रहा। चुनाव जीतने के उपरांत नवनिर्वाचित मुतवल्ली सैय्यद वाजिद ने लोगों का आभार करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में पिछड़े हुए लोगों के हित एवं समाज के लिए बेहतर कार्य करना ही प्रथम उद्देश्य रहेगा, इसी के साथ ही मुस्लिम समाज के पिछड़े हुए लोगों को समाज को मुख्य धारा में जोड़कर समाज से कदम से कदम मिलाकर चलने कोशिश रहेगी।

वहीं चुनाव को संपन्न करने के लिए मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पार्वती पटेल, मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडे, अतरिक्त तहसीलदार चंद्रकांत राही, नायब तहसीलदार हरीश यादव, नायब तहसीलदार दिलीप खांडे सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा एवं समाज की ओर से चुनाव कमेटी के रूप में मोईन खान, फ़िरदौश खान, अब्दुल शहजादा, अब्दुल कादिर, आशिफ अली, रिजवान खान, नईमुद्दीन, आशिक अली सहित समाज के प्रमुख लोगों की विशेष भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *