‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत बाल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खुड़िया में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के अंतर्गत बाल संरक्षण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजुबाला शुक्ला ने बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण तथा किशोरों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि मानसिक या शारीरिक हिंसा, लैंगिक शोषण, मोबाइल के दुरुपयोग तथा साइबर अपराध से कैसे बचा जाए।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को 12वीं कक्षा तक शिक्षा जारी रखने के साथ ही शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा, शिक्षा और समान अधिकार प्रदान करना रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *