CG BREAKING: पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: ACB ने जांजगीर-चांपा में की छापेमारी, रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज जांजगीर-चांपा जिले के पटवारी कार्यालय में छापा मारते हुए ACB की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुटपुरा और धाराशिव गांव के प्रभारी पटवारी बाल मुकुंद राठौर को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए ACB ने पकड़ा। यह रिश्वत जमीन के खाता सुधार के एवज में मांगी गई थी।

छत्तीसगढ़ भोजन प्रार्थी सत्येंद्र कुमार राठौर ने ACB को शिकायत की थी कि पुटपुरा गांव में स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन (4 एकड़) का खाता अपने नाम कराने के लिए डेढ़ साल से पटवारी के चक्कर काट रहा था, लेकिन पटवारी ने बार-बार टालमटोल करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने पकड़ योजना बनाई और आज दोपहर 12 बजे शिकायतकर्ता ने पटवारी को घूस की राशि दी। जैसे ही पटवारी ने नोट स्वीकार किए, पहले से तैयार ACB की टीम ने छापा मारा और रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से केमिकल लगे नोट भी बरामद हुए हैं। ACB थाना प्रभारी योगेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी पटवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *