बीआर साव महाविद्यालय की प्रिंसिपल ने कालेज छात्रा को पीटा, सहायक प्राध्यापक ने गलत नीयत से छुआ, एसएसपी से शिकायत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर – टीसी लेने गई एक छात्रा से कॉलेज में मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले में रतनपुर पुलिस पर भी कार्रवाई में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लिखित शिकायत की है।

राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव, बीआर साव महाविद्यालय नेवसा में खेल कोटे से वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 सत्र में बीएससी की छात्रा रही। आर्थिक तंगी के चलते वह अंतिम वर्ष में पढ़ाई जारी नहीं रख सकी। उसने कई बार टीसी के लिए कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया।

अंकिता का आरोप है कि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू उसे लगातार सहायक प्राध्यापक रमेश साहू से संपर्क करने के लिए कहती थीं। जब उसने रमेश साहू से टीसी की मांग की, तो उनके द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। 13 जुलाई को जब वह दोबारा कॉलेज गई, तो स्टाफ ने उसे अंदर बुलाया। आरोप है कि रमेश साहू ने गलत नीयत से उसके साथ धक्का-मुक्की की और प्राचार्य अंजना साहू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद छात्रा रतनपुर थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर केवल धारा 174 बी के तहत सामान्य मामला दर्ज किया गया। जबकि उसने मारपीट और अभद्रता का वीडियो साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया था। पुलिस की लापरवाही से क्षुब्ध होकर छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में किसी भी छात्रा को इस तरह के शोषण और मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *