स्थानांतरण आदेश के 10 दिन बाद भी सहायक संचालकों को नहीं किया गया भारमुक्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्थानांतरण नीति का उल्लंघन

बिलासपुर। कृषि विभाग बिलासपुर में पदस्थ तीन सहायक संचालकों के स्थानांतरण आदेश जारी हुए दस दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक वर्तमान पदस्थापना से भारमुक्त नहीं किया गया है। यह स्थानांतरण नीति 2025 के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा दिनांक 30 जून 2025 को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत:

सहायक संचालक श्री अनिल कौशिक का स्थानांतरण उप संचालक कृषि कार्यालय बिलासपुर से उप संचालक कृषि कार्यालय गरियाबंद किया गया है।

श्रीमती अनिता जया बहादुर को शासकीय कृषि प्रक्षेत्र सीसल चोरभट्ठी से संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं, श्रीमती प्रिया कुर्रे को संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय बिलासपुर से स्थानांतरित कर शासकीय कृषि प्रक्षेत्र सीसल चोरभट्ठी भेजा गया है।

इन आदेशों के बावजूद अब तक न तो संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर और न ही उप संचालक कृषि बिलासपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को भारमुक्त किया गया है, जिससे न केवल नयी पदस्थापना बाधित हो रही है बल्कि प्रशासनिक अनुशासन भी प्रभावित हो रहा है।

सूत्रों का कहना है कि जानबूझकर आदेशों की अवहेलना कर मनमानी की जा रही है। उच्चाधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर तत्काल भारमुक्ति सुनिश्चित कराने की मांग की जा रही है, जिससे स्थानांतरण नीति का अनुपालन सख्ती से हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment