बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच स्थित बायपास रोड पर उनकी गाड़ी पर तेज़ पत्थरबाज़ी की गई।
बताया जा रहा है कि पत्थर इतनी तेज़ी और ताकत से फेंके गए कि अगर वाहन की गति धीमी होती, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक के निजी स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
विधायक खुशवंत साहेब फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236719
Total views : 8284236