CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू — बड़े फैसलों की तैयारी, नए विधेयकों पर लग सकती है मुहर!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो चुकी है। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में इसमें नए विधेयकों को अंतिम रूप देने और कई नीतिगत फैसलों पर मुहर लगाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी और रोजगार जैसे अहम विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। साथ ही, राज्य के वित्तीय प्रबंधन, नई योजनाओं की स्वीकृति और विभागीय पुनर्गठन जैसे मुद्दे भी एजेंडे में रह सकते हैं।

क्यों खास है यह बैठक?

  • यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब मानसून सत्र की तैयारी जोरों पर है।

  • सरकार अपने वादों को जमीन पर उतारने की दिशा में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।

  • नए विधेयक, जो सत्र में पेश होने हैं, उन्हें अंतिम रूप मिल सकता है।

हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *