सड़क पर कब्जा किया तो अब नहीं चलेगा! दल्लीराजहरा में पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण करने वालों पर टूटा प्रशासनिक डंडा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सड़क पर कब्जा किया तो अब नहीं चलेगा! दल्लीराजहरा में पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण करने वालों पर टूटा प्रशासनिक डंडा

नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां और अवैध अतिक्रमण अब बनेंगे सजा का कारण — अगली बार कार्रवाई और भी कड़ी होगी!

दल्लीराजहरा। नगर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने आज संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में एसडीएम सुरेश साहू, थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय समेत राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। अभियान के तहत 12 वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा पाए जाने पर चालान काटा गया, जिससे 3600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, 14 दुकानदारों द्वारा किए गए फुटपाथ अतिक्रमण पर 8500 रुपये का जुर्माना ठोका गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या ट्रैफिक बाधा पाए जाने पर और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी उन व्यापारियों और वाहन चालकों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो सार्वजनिक स्थानों को निजी संपत्ति समझ बैठे हैं।
ज्ञात हो कि दल्लीराजहरा के प्रमुख बाजारों और मार्गों में अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या से निजात दिलाने यह अभियान चलाया गया, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *