स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहा घरघोड़ा अनुविभागीय कार्यालय..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गंदगी और अव्यवस्था से नागरिक परेशान

शैलेश शर्मा, जिला ब्यूरो रायगढ़
मो. 9406308437  नवभारत टाइम्स 24×7.in

रायगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू किए गए “स्वच्छ भारत मिशन” का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना था, लेकिन रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अनुविभागीय कार्यालय में यह अभियान महज कागजों तक सिमट कर रह गया है। कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था का ऐसा आलम है कि वहां पहुंचने वाले नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी के ढेर और जलजमाव बना परेशानी का सबब
कार्यालय के चारों ओर फैले कूड़े-कचरे के ढेर, सड़ा-गला कचरा और गंदा पानी न केवल बदबू फैला रहे हैं, बल्कि मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार सफाई की मांग की, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई गंभीर पहल नहीं की गई।

हर दिन सैकड़ों ग्रामीण अपने सरकारी कामकाज के लिए इस कार्यालय में पहुंचते हैं, लेकिन परिसर की बदहाल स्थिति उन्हें प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाने को मजबूर कर रही है। लोगों का कहना है कि जब सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता नहीं होगी, तो आम जनता को स्वच्छ रहने का संदेश कैसे दिया जाएगा?

स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल इस विषय पर संज्ञान लें और नियमित सफाई के साथ निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, ऐसे कार्यालयों में स्वच्छता को प्राथमिकता देकर स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सार्थक किया जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *