Heavy Rain Alert: भारत के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं, ठंडी हवाएँ चल रही हैं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं रिमझिम बारिश भी हुई। मानसून के सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार (आज) के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।

आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने आज दिनभर दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में आज 7 जुलाई से 9 जुलाई तक छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 6-7 दिन उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। आज हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

दिल्ली-NCR में बीते दिन रविवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलीं।

दूसरी ओर बीते दिन पूर्वी राजस्थान, ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, तटीय कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएँ चलीं, जबकि 40 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से केरल, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठावाड़ा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तेज़ हवाएँ चलीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

January 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Comment