बीएमओ डॉ बंजारे की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीएमओ डॉ बंजारे की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा व जिम्मेदारी,अनुभवों का भी मिलता लाभ,अधिकारी कर्मचारी सिर्फ शासकीय सेवा से होते है सेवानिवृत्त-विधायक कौशिक

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में डॉ. ए. आर. बंजारे, खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
विदाई समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीएमओ डॉ बंजारे को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद विदाई समारोह में अपने सम्बोधन में विधायक कौशिक ने कहा की एक अधिकारी या कर्मचारी सिर्फ शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं पर समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा एवं जिम्मेदारी रहती है एवं उनके अनुभवों का लाभ पूरा समाज एवं जनता को मिलता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव के एक और कर्मचारी मोहन दीवान, सेक्टर सुपरवाइजर के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान किया गया वही दो कर्मचारी मुरली साहू रेडियो ग्राफर एवं वरुण कौशल लैब सहायक का स्थानांतरण होने पर उनका सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी गयी।
इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र जायसवाल,डॉक्टर जयंत टोप्पो, डॉक्टर पुष्पेंद्र कौशिक ,डॉ राघवेंद्र वर्मा ,डॉक्टर मोहनीश कुर्रे, डॉक्टर लीना बारले,जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा,घनश्याम वर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता, मण्डल महामंत्री पंकज वर्मा,रिंकू ठाकुर,रामकुमार कौशिक,तरुण अग्रवाल,विष्णु राजपूत,निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, उदित साहू, वीरेंद्र तिवारी,के साथ ही अस्पताल के चिकित्सकगण, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण ,पत्रकारगण,एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मंच संचालन शिक्षक ललित यादव द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *