“7 फेरे अधूरे छोड़ दूल्हा फरार! जयपुर की 200 करोड़ की शादी में ED की रेड, महादेव सट्टा कनेक्शन का खुलासा”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जयपुर/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ी मनी लॉन्डरिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में आयोजित एक शाही शादी समारोह में ईडी ने अचानक छापा मारा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह शादी करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में आयोजित की जा रही थी, जिसमें दुबई, रायपुर और भिलाई समेत देश-विदेश से 250 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे।

दूल्हा 7 फेरे अधूरे छोड़ हुआ फरार

सूत्रों के अनुसार, दूल्हा सौरभ आहूजा और उसका साथी हनी आहूजा, जो पहले भोपाल के साधारण परिवार से थे, महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद दुबई में बड़ा अवैध कारोबार चला रहे थे। जब ईडी की टीम ने समारोह में दबिश दी, तो सौरभ को भनक लग गई। उसने घबराकर हड़बड़ी में सात फेरे लिए और तुरंत मौके से फरार हो गया।

ईडी को मिला करोड़ों का हवाला कनेक्शन

जांच एजेंसी के मुताबिक, सौरभ आहूजा का नाम महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया। हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की लेनदेन का सबूत ईडी को मिला है। सौरभ और हनी ने महादेव नेटवर्क के सहारे दुबई में कारोबार खड़ा किया और भारत में पैसे भेजे।

शादी में पहुंचे थे महादेव नेटवर्क के कई चेहरे

ईडी को पहले से सूचना थी कि यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं बल्कि महादेव नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की गुप्त मुलाकात का केंद्र बनने वाली है। इसी इनपुट पर रायपुर स्थित ईडी टीम ने जयपुर पहुंचकर दबिश दी।

तीन मेहमान गिरफ्तार, दुल्हन से भी पूछताछ

छापेमारी में ईडी ने तीन संदिग्ध मेहमानों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई डिजिटल डिवाइसेज़, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्रियां जब्त की गई हैं। ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की है, हालांकि अभी तक उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जांच जारी, जल्द सामने आ सकते हैं और बड़े नाम

ईडी अधिकारियों का कहना है कि महादेव सट्टा नेटवर्क के मनी ट्रेल को ट्रेस करने में यह दबिश बेहद अहम साबित हो सकती है। जल्द ही इस मामले में और भी बड़े चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *