रायपुर/मैनपाट।छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाला एक बड़ा घटनाक्रम मैनपाट में होने जा रहा है। यहां 7 से 9 जुलाई तक भाजपा के सांसदों और विधायकों का विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां से 2029 की चुनावी रणनीति की नींव रखी जा सकती है।
जेपी नड्डा से अमित शाह तक… दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
भाजपा के इस हाई-प्रोफाइल प्रशिक्षण शिविर में देशभर के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे:
-
7 जुलाई को शुभारंभ करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
-
9 जुलाई को समापन भाषण देंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
-
साथ ही शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सीएम विष्णुदेव साय, और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे।
ओपी चौधरी और पवन साय ने संभाली कमान
शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय खुद मंगलवार को मैनपाट पहुंचे। उन्होंने:
-
आयोजन स्थल और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
-
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
-
निजी होटलों और रिजॉर्ट्स को सांसद-विधायकों के लिए आरक्षित किया गया है
क्या है शिविर का उद्देश्य?
सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेनिंग कैंप में:
-
संगठन की नीतियों का गहन अध्ययन
-
चुनावी प्रबंधन, मीडिया हैंडलिंग और सोशल मीडिया की भूमिका
-
विपक्षी हमलों से निपटने की रणनीति
-
“2029 की तैयारी” जैसे एजेंडे पर चर्चा हो सकती है।
Author: Deepak Mittal








