कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच है कोई सीधा संबंध? AIIMS-ICMR Report में आ गया इसका जवाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

AIIMS-ICMR Report On Covid 19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन की वजह से भारत में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं? यह सवाल सोशल मीडिया पर और आम बातचीत में भी लगातार उठाया जा रहा है। हालांकि, एम्स और आईसीएमआर (AIIMS-ICMR Report) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

हार्ट अटैक के मामलों का बढ़ना इसके पीछे कोई रीजन नहीं है।

एम्स और आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के भ्रामक दावों में कोई सत्यता नहीं है। आईसीएमआर और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल कम उम्र और युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने के मामलों पर अपनी गहन पड़ताल कर रहा है।

AIIMS-ICMR Report के मुताबिक, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स की ओर से की गई स्टडी के मुताबिक, युवाओं और कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से होने वाली मौत के पीछे कोविड-19 वैक्सीन का असर नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कई परीक्षणों के बाद इस्तेमाल किया गया है। स्टडी में हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन पर कहा कि इसमें सीधे तौर पर कोई लिंक नहीं है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि हार्ट अटैक से जुड़े मामलों के लिए कोरोना वैक्सीन जिम्मेदार नहीं है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *