“ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की दबिश में 5 गिरफ्तार — मोबाइल और नकदी जब्त!”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में सायबर टीम और थाना मगरलोड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केवराडीह सिक्सलाइन ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकद रकम और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी के विरुद्ध धारा 03(2) जुआ एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126(B), 135(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजूराम ध्रुव (50) – ग्राम राजाडेरा, मगरलोड

  2. दिनेश साहू (30) – नयापारा, राजिम, रायपुर

  3. राकेश नवरंगे (21) – ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद

  4. भोला साहू (31) – ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद

  5. महेश सिन्हा (22) – ग्राम बोरसी, थाना मगरलोड

इस कार्रवाई में सायबर यूनिट और थाना मगरलोड पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment