रायगढ़। जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए एसपी ने 7 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। नई पोस्टिंग के तहत कई अनुभवी अधिकारियों को प्रमुख थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तबादले से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मंशा जाहिर की गई है।
तबादला किए गए अधिकारियों में कमला पुसाम, मोहन भारद्वाज, रोहित बंजारे, त्रिनाथ त्रिपाठी, सीताराम ध्रुव, इगेश्वर यादव, संजय नाग और दिनेश मिंज शामिल हैं।
खास बात यह है कि दिनेश मिंज, जो अब तक रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, उन्हें कोतवाली थाना प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली थाना जिले का मुख्य थाना माना जाता है, जहां कानून-व्यवस्था से जुड़ी अधिकांश महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव से कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200573
Total views : 8238615