ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

छत्तीसगढ़ की दिव्या ने मालदीव में लहराया जीत का परचम, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। दिव्या ने अंडर-16 एशियन चैंपियनशिप क्वालिफायर में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में शानदार प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में एक बार फिर श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी जीत के साथ भारत ने FIBA अंडर-16 वूमेन एशियन चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो 14 से 20 सितंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित होगी।


प्रदेश को दिलाया गर्व

महासमुंद की दिव्या रंगारी, जो स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास करती हैं, इस टीम की छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी हैं। दिव्या ने इससे पहले 48वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप अगस्त 2023, पांडिचेरी में भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।


अधिकारियों और जिले से मिली बधाई

दिव्या की इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही सीईओ एस. आलोकअपर कलेक्टर रवि साहूजिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरेखेल अधिकारी मनोज धृतलहरेनुरेन चंद्राकरगौरव चंद्राकरशुभम तिवारीमनीष श्रीवास्तवसंतोष सोनी और जिले के अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिव्या को शुभकामनाएं दीं।


खेल प्रतिभाओं की भूमि बन रहा महासमुंद

महासमुंद जिले में बास्केटबॉल खेल का अभ्यास स्थानीय मिनी स्टेडियम में नियमित रूप से होता है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे भाग लेते हैं। जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *