खांडा गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1040 लीटर शराब जब्त, आठ आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खांडा गांव में छापेमारी कर 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सफाईकर्मी का रूप धारण कर गांव में दबिश दी और शराब माफिया को रंगे हाथों पकड़ा।

एडीशनल एसपी अर्चना झा के नेतृत्व में की गई इस रेड में पुलिस की सात टीमों ने अलग-अलग मोहल्लों में दबिश दी। पुलिस ने गांव में भट्ठियों से शराब बनाते आरोपियों को पकड़ा और मौके से महुआ शराब से भरे ड्रम और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए।

???? जब्त सामग्री:

कुल 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3,12,000)

5.76 लीटर देशी प्लेन शराब (कीमत ₹2560)

शराब बनाने के उपकरण और बर्तन

???? गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ मीना बाई सिदार (45 वर्ष)
2️⃣ चांदनी सिदार (19 वर्ष)
3️⃣ परदेशी सिदार (30 वर्ष)
4️⃣ सुकृता गोंड (35 वर्ष)
5️⃣ वेदलाल गोंड (55 वर्ष)
6️⃣ रेशम बाई सिदार (47 वर्ष)
7️⃣ बेदमति गोंड (53 वर्ष)
8️⃣ उत्तम भोई (55 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल समेत रक्षित केंद्र और अन्य थानों से आई महिला टीमों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment