मुज़फ्फरनगर के रुड़कली गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए मां जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही दो संतानों की जान ले ली।
इस दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
प्रेम में बना खतरनाक गठबंधन
इस घटना की नायिका है मुस्कान, जिसकी शादी सात साल पहले रुड़कली निवासी वसीम से हुई थी। वसीम लंबे समय से टीबी की बीमारी से जूझ रहे थे और चंडीगढ़ में इलाज व काम की वजह से अधिकतर समय घर से बाहर रहते थे। इसी दौरान मुस्कान की ज़िंदगी में उसके रिश्तेदार जुनैद की एंट्री हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। धीरे-धीरे ये रिश्ता अवैध प्रेम संबंध में तब्दील हो गया। मुस्कान जुनैद से शादी कर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी बच्चों की जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं था। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह मुस्कान को रख सकता है, लेकिन बच्चों को नहीं। इसी बात को लेकर दोनों ने एक खौफनाक फैसला लिया – बच्चों को रास्ते से हटाने का।
चाय में मिला ज़हर, मासूमों की मौत
19 जून की सुबह मुस्कान ने अपने मासूम बेटे अरहान (5) और बेटी इनाया (1) को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली और टीम मौके पर पहुंची, तो बच्चों की लाशें देख अफसरों के होश उड़ गए।
पुलिस की सख्ती से टूटी साजिश की दीवार
शुरुआती जांच में बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे, जिससे पुलिस को शक हुआ। मुस्कान ने शुरुआत में बताया कि बच्चों ने नाश्ते में चाय और बिस्कुट खाए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद जब मुस्कान से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता मुस्कान तो गिरफ्तार हो गई है, लेकिन उसका प्रेमी जुनैद अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182062
Total views : 8214145