बलौदाबाजार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार में योगाभ्यास किया और जनसामान्य से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “योग न केवल शरीर को निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति दिलाता है।”
सांसद अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “इस योग दिवस पर आइए हम संकल्प लें कि हर दिन योग करें और अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रखें।” उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और कामकाजी लोगों को योग की ओर आकर्षित करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति के जीवन में एकाग्रता, ऊर्जा और सकारात्मकता का विकास होता है, जो हर वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा, “योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। आज दुनिया के कोने-कोने में लोग योग को अपनाकर भारत की परंपरा को सम्मान दे रहे हैं।”
सांसद ने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग दिवस पर सार्वजनिक स्थलों, घरों और संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182064
Total views : 8214148