CG BREAKING: मुंगेली में ब्राउन शुगर बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत कार्रवाई, ₹1.5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

मुंगेली, 19 जून 2025।
छत्तीसगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ और राज्य पुलिस के ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1.5 लाख आंकी गई है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला, एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।
18 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि पुलपारा, रामगोपाल तिवारी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री

गिरफ्तार युवकों की पहचान:

  • लक्की उर्फ अवि पाठक, पिता गोपी पाठक, उम्र 22 वर्ष

  • दीपक विश्वकर्मा, पिता पुनाराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष

दोनों आरोपी पुलपारा, मुंगेली के निवासी हैं।
तलाशी में:

  • लक्की के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹1,00,000)

  • दीपक के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹50,000) बरामद की गई।

आपराधिक इतिहास और केस विवरण

आरोपी लक्की उर्फ अवि पाठक आदतन अपराधी है, जिस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, शराब व गांजा तस्करी जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 268/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

पकड़े गए तस्करों को जनता के सामने जुलूस की शक्ल में घुमाया गया, ताकि आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके और अपराधियों के मन में कानून का डर बैठाया जा सके।

एसपी की अपील: दें सूचना, रखें सहयोग

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार या तस्करी हो रही हो, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीजा शंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, तथा ईश्वर सिंह राजपूत, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, मनोज ठाकुर, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, रवि मिंज, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, विकास ठाकुर, मनोज टंडन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *