राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, ग्राम टेमरी को आदर्श गांव बनाने पर दिया जोर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय दौरे पर बेमेतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। राज्यपाल ने दौरे की शुरुआत सर्किट हाउस परिसर में ‘माँ के नाम पेड़’ अभियान के अंतर्गत मौल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अधिकारियों के साथ बैठक, योजनाओं की समीक्षा

इसके बाद राज्यपाल ने सर्किट हाउस के सभाकक्ष में बेमेतरा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नवागढ़ विकासखंड के गोद लिए गए ग्राम टेमरी में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, उद्यानिकी, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर समीक्षा की गई।

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

राज्यपाल डेका ने ग्राम टेमरी में जैविक भिंडी की खेती को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बाड़ी (घरेलू बग़ीचा) में जैविक खेती को अपनाएं और भिंडी उत्पादन को बढ़ावा दें। उद्यानिकी विभाग ने बताया कि ग्राम टेमरी का वातावरण भिंडी की जैविक खेती के लिए उपयुक्त है।

योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया कि ग्राम विकास की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मिशन मोड में कार्य कर ग्राम को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए।

टीबी मरीजों को मदद, विद्यार्थियों को प्रोत्साहन

बैठक में गांव के तीन तपेदिक (टीबी) मरीजों की जानकारी मिलने पर राज्यपाल ने व्यक्तिगत रूप से छह माह की दवा हेतु आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आठ मेधावी विद्यार्थियों को 5,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।

बुनकर समिति और खिलाड़ियों से मुलाकात

राज्यपाल ने राम बुनकर सहकारी समिति देवरबीजा के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भवन मरम्मत सहित जरूरी विषयों पर कलेक्टर को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दौरे के समापन पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *