रायपुर में स्टेट एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, रूपेश रहांगडाले ने किया उद्घाटन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के लाखेनगर स्थित ताम्रकार प्लेटिनम फिटनेस जिम में स्टेट एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद रायपुर इकाई के अध्यक्ष रूपेश रहांगडाले एवं पछुवा पाटन के सरपंच श्रवण सिंह ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता राम देवांगन, कुंदन सिंह, संजय कुमार और हिमांशु विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उत्साह और जोश का वातावरण देखने को मिला।

प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी

एसोसिएशन के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार एवं महासचिव प्रदीप क्षत्रिय ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जा रही है।

  • पहले दिन (शनिवार) को 55 किलोग्राम से 77 किलोग्राम वजन वर्ग के खिलाड़ियों की स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

  • दूसरे दिन (रविवार) को 77 किलोग्राम से ऊपर और 120 किलोग्राम तक के वजन वर्ग के पावर लिफ्टर्स अपना दमखम दिखाएंगे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल

आज की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में पूजा नायक, प्रदीप क्षत्रिय, राजेश साहू, श्याम लाल ठाकुर, सुरेश पटेल, केसरी, सीखा कुमारी और ललिता शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन के साथ आयोजन को सफल बनाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *