झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सिंधी समाज की सेवा भावना की सराहना की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित झूलेलाल धाम में बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने शिविर में भाग लेते हुए सिंधी समाज द्वारा की जा रही सेवा, सौहार्द और समर्पण की परंपरा को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले जनसेवा के प्रकल्पों से न केवल सिंधी समाज बल्कि सर्व समाज लाभान्वित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी उपस्थिति और भावना साझा करते हुए लिखा:
“बाबा गुरुदास राम साहेब की 94वीं जयंती के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुआ। सिंधी समाज ने सेवा, सौहार्द और समर्पण की जो परंपरा स्थापित की है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।”

शिविर में मिला नागरिकों को लाभ

इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। शिविर के माध्यम से सैकड़ों नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, धमतरी महापौर रामू रोहरा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक पदाधिकारी और सेवादार उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *