ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी: बलरामपुर के छह पुलिसकर्मी निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद की गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई), एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते समय अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं किया और गंभीर लापरवाही बरती।

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी वैभव बैंकर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग के इस सख्त कदम को कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी पाए जाने पर किसी भी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *